धनबाद, जून 14 -- बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़-हरिणा हीरक रोड पर दो दिन पूर्व गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में सौरव कुमार (17) की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। निचितपुर, खोनाठी निवासी सौरव के पिता विनोद महतो की शिकायत पर हाइवा के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसपर तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए, चलती कार में धक्का मारने का आरोप है। इधर पुलिस ने शुक्रवार को उक्त हाइवा को मुराईडीह कोलियरी के गेट के समीप से जब्त कर लिया है। जब्त हाइवा में कोयला लोड है, जो संदेह के घेरे में है। शंका है कि लोड कोयला अवैध है, जिसकी जांच की जा रही है। हाइवा में लगा जीपीआरएस भी 20 फरवरी से बंद है। पहले ये हाइवा खासमहल से गोविंदपुर किसी भट्टे में कोयला लेकर जाता था। जब्त हाइवा में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर पाकुड़ जिला का है, लेक...