सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक घायल, एम्स इमरजेंसी में भर्ती
देवघर, अप्रैल 16 -- देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर देवघर मुख्य मार्ग में कोलड़िया स्थित एक सड़क दुर्घटना में एक मोटर साइकिल चालक घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देवीपुर पुलिस ने देवघर एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना की सूचना होने पर देवीपुर थाने के एएसआई अभय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायल को उठाकर एम्स इमरजेंसी में भर्ती करवाये। उसके बाद दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को उठाकर सुरक्षित रखवाया। बताया कि कोई अज्ञात बड़ी वाहन के धक्का लगने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसमें उसका दाहिना हाथ टूट गया एवं मोटरसाइकिल का इंजन फट गया। मौका पाकर बड़ी वाहन धक्का मार कर वहां से फरार हो गया। एएसआई अभय कुमार पांडे ने बताया कि देवीपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.