बिजनौर, मार्च 1 -- नहटौर रोड पर वाहन की भीषण टक्कर से बाइक सवार मामा का एक पैर कटकर अलग हो गया जबकि दस वर्षीय भांजा घायल हो गया। रविवार की शाम गांव गोहावर हल्लू निवासी चारु सैनी 35 वर्ष अपने भांजे राहुल सैनी 10 वर्ष के साथ नहटौर रोड पर स्थित गांव कुंडा बलदाना के समीप किसी वैवाहिक कार्यक्रम में बाइक से जा रहे थे। नूरपुर की नगर की सीमा से निकलते ही बाइक सवार द्वारा एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक की सामने से रहे अन्य वाहन से टक्कर हो गयी। टक्कर से मामा चारु सैनी 35 का एक पैर कटकर अलग गिर गया, जबकि भांजा राहुल सैनी गम्भीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के सहयोग से कटे हुए पैर के साथ मामा भांजे को सीएचसी पर भेजा गया। घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.