मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- सरैया, हिसं। प्रखंड के एमा में एनएच-722 पर टोल प्लाजा के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे समेत आठ माह की बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया ले गई।सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने तीनों घायलों को सरैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मुंगौली गांव निवासी मो. लड्डू की पत्नी नाजनी खातून (45), पुत्र शमशाद आलम (20) तथा उनकी आठ माह की नतनी आयत के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी बाइक से गांव से पोखरौरा चौक पर जा रहे थे, तभी एमा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.