मधेपुरा, मार्च 14 -- चौसा, निज संवाददाता। लौआलगान-पचरासी सड़क पर खोपड़िया मोड़ के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना अंतर्गत सोनमा बलिया निवासी कारी देवी, उसका पुत्र रंजीत मंडल और पोता ऋषभ कुमार एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पूजा अर्चना के लिए पचरासी स्थान जा रहा थे। इसी दौरान लौआलगान-पचरासी सड़क पर खोपड़िया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल करी देवी को भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.