मिर्जापुर, जून 17 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अन्यत्र रेफर कर दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के कवलझर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय उनकी पत्नी 20 वर्षीय संध्या दोनों बाइक से हलिया बाजार बेटे का उपचार कराने के लिए आए। रात होने से बहन निर्मला के घर हथेड़ा गांव चले गए। वहां से घर जाते समय हथेड़ा गुलाब चौराहा पर ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। जबकि बेटा बाल बाल बच गया। दूसरी घटना हलिया लालगंज मार्ग पर मवई कला गांव के पास हुई। लालगंज थाना क्षेत्र के इमरती गांव निवासी 20 वर्षीय जयशंकर अपनी भाभी 30 वर्षीय रीना के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां भटवारी गांव ...