सड़क दुर्घटना में भुरकुंडा के युवक की मौत
रामगढ़, जून 19 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सयाल के हावड़ा पुल के निकट शुक्रवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक सनोज कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सनोज अपनी बाइक से भुरकुंडा रिवर साइड चीफ हाउस से बिरसा आउटसोर्सिंग जा रहा था। इसी दौरान हावड़ा पुल के निकट सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पत्थर से टकरा गई। जिसमें सनोज बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- गोमिया में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ निवासी की मौत यह भी पढ़ें- ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.