अररिया, मई 3 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई पर डाकबंगला चौक के समीप शनिवार को बाइक के पेड़ से टकराने से परीक्षा देने जा रहे भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में जोकीहाट थाना क्षेत्र के अलमास कमर और उनकी बहन आरिशफ़ा है। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार दोनो भाई बहन बाइक लेकर परीक्षा देने रानीगंज आ रहे थे। इसी दौरान पेड़ से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी झा व अन्य लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.