जहानाबाद, फरवरी 2 -- युवक की मौत से गांव में पसरा मातम एक ही बाइक से दोनों भाई जा रहे थे दाउदनगर मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बोध बिगहा गांव में सोमवार के दिन कोहराम मचा रहा, क्योंकि इसी ग्राम के एक युवक मोहमद जावेद (25 ) की मौत औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा गांव के समीप हो गई। बताया जाता है कि मोहम्मद जावेद को बालू लदे एक ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि इस बाइक पर सवार उसका एक भाई परवेज अंसारी भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद जावेद अपने एक भाई के पास दाउदनगर बाइक से जा रहा था। कुछ ही दिन पहले जावेद का चयन बिहार पुलिस के लिए हुआ था जिसको लेकर वह कागज को दुरुस्त कर रहा था। इसी क्रम में वह अपने भाई के पास गया था। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच...