लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- सोमवार की शाम गोला मोहम्मदी रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया है। घटना के बाद से मानो पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। जहां एक तरफ मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं मृतक के बीमार माता पिता भी घटना के बाद से निशब्द हैं। बताते हैं कि सोमवार की शाम भीरा थाना क्षेत्र के चौखड़ा निवासी 30 वर्षीय राहुल पांडेय पुत्र राजीव पांडेय कृष्णा बीज भंडार मिश्राना चौराहा लखीमपुर में काम करता है। राहुल का पुस्तैनी मकान गोला में भी है। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से राहुल गोला आया था। राहुल किसी काम से मोहम्मदी गया था,शाम को वापस आते वक्त गोला मोहम्मदी के बगचन गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार के दिन पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव चौख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.