सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
बेगुसराय, जून 24 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के कोरजाना में पेट्रोल पंप के सामने स्टेट हाइवे पर बुधवार की दोपहर तेज रफ़्तार की वाहन ने एक युवक की जान ले ली है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान गोपालपुर पंचायत के रामपुरघाट स्थित वार्ड संख्या 13 निवासी लालबाबू सहनी का लगभग 25 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार के रूप में हुई है। जगदीश सहनी का लगभग 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन सहनी गंभीर रूप से जख्मी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु पहुंचे। दोनों जख्मी को उठाकर सीएचसी चेरिया बरियापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी टुनटुन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। स्थानीय लोगों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.