सीवान, जनवरी 28 -- दरौंदा, एक संवाददाता। सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य सड़क पर करसौत पुल के समीप मंगलवार को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमिला देवी महाराजगंज की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थीं। बाइक पर उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। जैसे ही बाइक करसौत पुल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमिला देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति संयोगवश बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.