बिजनौर, मई 1 -- नहटौर। बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को किरतपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी भीम सिंह (40) अपने चचेरे भाई टीकू (22) व पुत्र हर्ष (15) को साथ लेकर बाइक से गांव मजहरपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में नूरपुर रोड पर गांव आकू के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने भीम सिंह की हालत को गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दादी नाती सहित तीन की मौत, कोहराम मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.