मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के चककोटार गांव निवासी 50 वर्षीय विद्याकांत मौर्य निमंत्रण बांटने के लिए घर से निकले। जैसे ही बड़ौही मोड़ से आगे पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार सगरा गांव निवासी 27 वर्षीय जोगेश कोल से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विद्याकांत, जोगेश, उनका भाई 30 वर्षीय रामाश्रय गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में चार घायल, एक गंभीर रेफर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ...