गया, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नहर के पास डोभी-गया सड़क पर शनिवार को दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मनोज साव गया के रामपुर थाने के गोदावरी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मनोज अपने ससुराल कोठवारा से शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार को अपने घर गोदावरी लौट रहा था। गोविंदपुर नहर के पास आगे जा रहे हाइवा के अचानक ब्रेक लिए जाने से पीछे से जा रहा बाइक चालक मनोज ने हाइवा में धक्का मार दिया। इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में लाया। चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.