वाराणसी, फरवरी 5 -- बाबतपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण परियोजना के अंतर्गत नव निर्मित एयरपोर्ट मंगारी मार्ग पर सुबह लगभग 11:15बजे डंपर और बाइक की टक्कर हो गई। मृतक दुर्योधन राम (50 वर्ष) बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिउरापुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसकी दो बेटी, एक बेटा है। उधर हादसे के दौरान लोगों ने जाम लगाते हुए प्रदर्शन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.