मधुबनी, अप्रैल 3 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कालीपुर के नजदीक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बगराहा निवासी सुरेन्द्र चौधरी के करीब 30 वर्षीय पुत्र विरेन्द्र चौधरी के रूप में हुई है। घायल युवक पिपरा कमलपुर निवासी युगेश्वर साह के पुत्र अरुण कुमार साह हैं। पुलिस के अनुसार दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर फुलपरास से गांव की ओर जा रहे थे। तभी कालीपुर के पास सड़क पर बालू का ढ़ेर रखा हुआ था। वाहन की गति तेज होने के कारण बाइक पलट कर सड़क से नीचे लुढ़क गयी और पेड़ से जाकर टकरा गयी। हादसे में एक युवक की मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.