जहानाबाद, अप्रैल 6 -- घोसी, निज संवाददाता। जहानाबाद- बिहार शरीफ एनएच 33 पर धामपुर के समीप बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण सवार दो लोग घायल हो गए। घायल दोनों लोगों को इलाज को लेकर काको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संदर्भ में पीड़ित का बताना है कि वह बिहार शरीफ के तरफ से जहानाबाद लौट रहा था इसी दौरान धामपुर चौराहे के समीप उत्तर दिशा से दक्षिण दिशा की ओर जा रहे पिकअप वैन से टकराने से बचने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायल युवक अमरेश कुमार एवं रितेश कुमार बताया गया है जो बिहार शरीफ के निवासी हैं। दरअसल दोनों जहानाबाद अपने संबंधी के यहां सोमवार की शाम 7 बजे जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.