मधेपुरा, जनवरी 23 -- चौसा, निज संवाददाता।चौसा-भटगामा की स्टेट हाईवे 58 पर लौआलगान मोड़ के पास गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवक पूर्णिया के भवानीपुर के बिरशेल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्थल पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरशेल गांव निवासी अरुण मंडल का पुत्र रवि कुमार लगभग (22) गुरुवार को चौसा के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के साधुपुर टोला अपने फुआ...