ललितपुर, फरवरी 14 -- ललितपुर। बानपुर थानान्तर्गत टीकमगढ़ ललितपुर रोड स्थित ग्राम भारौनी पुलिया के नजदीक अचानक बाइक मोड़ने पर तेज रफ्तार बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता और पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त की और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 28 वर्षीय देशपथ पुत्र इमरत निवासी तोर अपने पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक और 21 वर्षीय साढ़ू रिंकू निवासी गोविंद नगर के साथ बाइक पर सवार होकर चकौरा ग्राम पंचायत से तोर गांव जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग अभी टीकमगढ़ ललितपुर रोड स्थित ग्राम भारौनी पुलिया के नजदीक पहुंचते ही अचानक मोटरसाइकिल मोड़ दी। जिसकी वजह से इनके पीछे आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गयी और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.