जहानाबाद, फरवरी 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के प्रसाद बिगहा में दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पीयूष कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार अपने घर के सामने वह सड़क पार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...