सड़क दुर्घटना में पंचायत सचिव घायल
गिरडीह, मई 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में लोहेडीह पंचायत सचिव अनीता कुमारी घायल हो गईं। उनके पास पोरैया पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी है। बताया जाता है कि शनिवार को वे पंचायत स्वयं सेवक गोपाल दास के साथ स्कूटी से पोरैया पंचायत के पांडेयडीह गांव में सिंचाई तालाब का सर्वे करने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे अनीता कुमारी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पंचायत सचिव को तुरंत निमियाघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.