भागलपुर, मई 11 -- परबत्ता से अमोद कुमार की रिपोर्ट मड़ैया थाना क्षेत्र के अगुवानी महेशखुट मुख्य सड़क स्थित बैसा कदमगाछी के पास ई रिक्सा के पलटने से सोमवार को नानी की मौत हो गई। वही नाती बाल-बाल बच गए। मृतका तेमथा गांव निवासी स्व. गुलजारी नन्द साह की 50 वर्षीया पत्नी मीरा देवी बताया जा रहा है I वहीं उसके साथ चल रही मीरा देवी की नाती सीमावर्ती समस्तीपुर जिले के राजीव कुमार साह के पुत्र आर्यन कुमार क़ो मामूली चोटे आयी है I वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है I घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने किसी दूसरे ई- रिक्सा से आनन फानन में इलाज के लिये सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया I मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में नानी की हुई मौत, नाती सुरक्षित जख्मी किशोर ने लोगो को ...