जहानाबाद, मार्च 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मेु दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। एक घटना एनएच 22 पर मुसी के निकट हुई। जिसमें युवक गौरव कुमार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सड़क पार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना मखदुमपुर गांधी मैदान के निकट की है जहां घटना में युवक जयनाथ कुमार घायल हो गया । वह ब्रह्मर्षि नगर मोहल्ले का रहने वाला था। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.