धनबाद, मई 8 -- सिंदरी-बलियापुर रोड स्थित मोदक होटल के पास गुरुवार की दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना में निरसा चौडेनाला निवासी संजीत सोरेन व दाड़दाहा जहारकुल्ही निवासी राहुल हेंब्रम नामक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि बाइक सवारों के अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। परिजनों को घटना के अवगत करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- सिलम में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल,रिम्स रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...