जहानाबाद, जून 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चे घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाएं सड़क पार करने में हुई है। पहली घटना मखदुमपुर बिजली ऑफिस के निकट हुई है जिसमें सड़क पार करने के क्रम में बच्ची कबूतरी कुमारी घायल हो गई। वह पलेया नट टोला के रहने वाली है। दूसरी घटना मखदुमपुर बराबर रोड में अलबेला नगर की हुई है। जिसमें बच्चा अंकित कुमार घायल हो गया है। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो बच्चे घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...