चतरा, जनवरी 2 -- कुन्दा प्रतिनिधि कुन्दा से प्रतापपुर जानेवाली सड़क पर पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात आल्टो कार की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी कपिल महतो और बैरियाचक गांव निवासी सहदेव भारती हैं। बताया जाता है कि आल्टो कार प्रतापपुर से कुन्दा की ओर जा रही थी वहीं मोटरसाइकिल पर सवार लोग तेल लेने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आल्टो वला नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिसा से आ रही मोटर साईकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन फानन में घायलों को उठाकर कुन्दा पीएचसी में लाया गया, जहाँ चिकित्सक नहीं रहने के कारण एएनएम के द्वारा चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहाँ घायलों का ईलाज किया जा रहा है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.