सड़क दुर्घटना में दंपती घायल, दोनों खतरे से बाहर
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गयाझ्रहुलासगंज मुख्य मार्ग पर कन्दौल गांव के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और टेंपो के बीच हुई टक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलों की पहचान गोडिहा गांव निवासी रवि नंदन कुमार पिता रमाकांत शर्मा एवं उनकी पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों कन्दौल स्थित अपने ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। उपचार के बाद दंपती ने कन्दौल जाने का कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.