चतरा, जनवरी 7 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव के तीन युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजू भुइयां के पुत्र किशन कुमार, बीरू भुइयां के पुत्र अजय भुइयां एवं अशोक भुइयां के पुत्र मनोज भुइयां शामिल हैं। बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हजारीबाग से अपने गांव गांगपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के हटकौना घाटी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने कटकमसांडी थाना को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल अजय भुइयां को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.