सड़क दुर्घटना में तीन घायल, टंडवा पिपरवार रोड में ट्रांसपोर्टिग ठप
चतरा, जून 2 -- टंडवा निज प्रतिनिधि टंडवा पिपरवार रोड में बसरिया मोड़ के पास हाइवा के चपेट में आने से तीन बाइक सवार घायल हो गये। यह घटना सोमवार की दोपहर की है। बताया गया कि असनातरी स्थित अपने घर से एक बाइक पर रोहित उरांव और अनुज उरांव समेत तीन टंडवा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान एक हाइवा के चपेट में आने से तीनों घायल हो गये। तीनों को टंडवा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। डा अंजलि के अनुसार रोहित और अनुज को सिर में गंभीर चोटे आयी है। इधर मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टंडवा पिपरवार रोड में कोल ट्रांसपोर्टिग ठप कर दिया है।फोटो 01 जून चतरा 12- इलाजरत घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.