समस्तीपुर, मार्च 22 -- विभूतिपुर। विगत चार दिन पूर्व बाइक की ठोकर से जख्मी वृद्धा की मौत रविवार की देर संध्या हो गई। मृतका कापन वार्ड 5 निवासी शंकर शर्मा की पत्नी रजिया देवी उर्फ राजो देवी (65) बताई गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे समाजसेवी अरविंद कुमार कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि जगदीश कुमार जग्गा, पंच कविता कुमारी, किसान सलाहकार प्रेमचंद्र सिंह, विकास शर्मा, विनीत कुमार समेत दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत 18 मार्च को वृद्धा रजिया देवी उर्फ राजो देवी खेत से काम करके अपने घर लौट रही थी। इस क्रम में कापन में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों...