कटिहार, मार्च 14 -- फलका।एक संवाददाता बीते गुरुवार को फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर महेशपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक का इलाज हेतु सिल्लीगुड़ी अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिंटू कुमार यादव (26) पोठिया दुर्गा स्थान निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन सदलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।घटना को लेकर मृतक के पिता हीरालाल यादव ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनका पुत्र सिंटू कुमार यादव अपना बाइक का सर्विसिंग कराने हेतु फलका बाइक शोरूम जा रहा था। तभी स्टेट ...