बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बीहट, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज की दौरान ग्लोकल अस्पताल में मौत हो गई। एफसीआई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। एफसीआई थाना क्षेत्र के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के समीप मल्हीपुर-सिमरिया ग्रामीण सड़क पर बुधवार को ट्रैक्टर तथा ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया था। इलाज के क्रम में ही बुधवार की देर रात समस्तीपुर जिला के बलभद्रपुर-दूधपुरा निवासी मनोज कुमार की 45 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोग जख्मी दुर्घटना में मृतका के पति मनोज कुमार समेत एक बच्चा जख्मी हो गया था। परिजनों ने बताया कि 17 अप्रैल को मृतका की बेटी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.