सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक शहर के सन्हौली मुहल्ला निवासी रामोतार यादव का 50 वर्षीय पुत्र मंटून सनौली के रहने वाले मंटू यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गत 22 अप्रैल को ही उसे सड़क पार करने के दौरान शहर के रोजबड स्कूल के समीप अनियंत्रित ई रिक्शा ने ठोकर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था । जख्मी स्थिति में उसका इलाज बेगूसराय जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां उसकी मौत बुधवार को हो गई। इधर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.