सुल्तानपुर, जनवरी 27 -- दोस्तपुर संवाददाता। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। अंशिका पुत्री आलोक, निवासी खालिसपुर दुर्गा, अपने रिश्ते के भाई अभिज्ञान पुत्र राकेश के साथ स्कूल जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर अनुपम नगर के पास पहुंची, तभी किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके बाएं हाथ की हड्डी तथा गर्दन के पास की हड्डी टूट गई। वहीं बाइक चालक अभिज्ञान बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। बाद में आगे के इलाज के लिए परिजन साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.