लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत बरही नदी में बने पुल से शुक्रवार देर शाम सीमेंट लोड ट्रक नीचे गिरने के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बाल बाल बचा चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जाता है कि पुल का रेलिंग नही होने के कारण यातायात में समस्या बना हुआ है। विशेष कर रात्रि के समय में वाहन चालक को कठिनाई का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर शाम रांची से लोहरदगा की ओर आ रही सीमेंट लोड ट्रक यूपी 60 एटी 8972 के चालक को सामने की गाड़ी के लाइट से आंख चकाचौंध होने से ट्रक अनियंत्रित हो पुल से नीचे जा गिरा। जिससे घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को हल्की चोटें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.