सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी
रायबरेली, जून 14 -- लालगंज संवाददाता। थाना क्षेत्र में बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, हादसे में एक महिला को गंभीर हालत होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के इंदेमऊ गांव निवासी सुमन अपने पति राम सिंह के साथ मायके सातनपुर जा रही थी। रास्ते में दोनों सैमसी गांव के पास स्थित एक चाय की दुकान पर रुके हुए थे। इसी दौरान सातनपुर निवासी धीरज और मंगल तेज गति से बाइक लेकर पहुंचे और नियंत्रण खो बैठने से दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर घायल सुमन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.