गया, जून 22 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रामजी दास के 16 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम संजीत भलुहार-मटुआ मार्ग से पैदल अपने ननिहाल केउटरी गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के टक्कर से किशोर की गयी जान इलाज के दौरान रविवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। शिक्षक राजेश खन्ना ने बताया कि संजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दसवीं कक्षा क...