सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान पटना में मौत
जमुई, मई 14 -- जमुई, निज संवाददाता बीते 3 मई को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का गुरूवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना के दिघरा गांव निवासी भुनेश्वर दास 55 साल के रूप में हुई है। परिजनों ने मिली जानकारी के अनुसार बीते 3 मई को भुनेश्वर दास शाम को मटिया बाजार से वापस अपने घर पैदल आ रहे थे। तभी मोहनपुर गांव के समीप मौजूद लोहवापुल के समीप अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें धक्का मरते हुए फरार हो गया था। बाइक के धक्के से भुनेश्वर बुरी तरह घायल हो गए थे। परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जमुई शहर के निजी अस्पताल में भत्र्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। तब से उनका इलाज पटना में चल रहा था। लेकिन गुरूवार की सुबह उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.