आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर के समीप एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुआपार गांव निवासी 28 वर्षीय रोशन पुत्र रामदुलारे एक माह पूर्व अपने भाई कन्हैया के साथ बाइक से किसी कार्य से आजमगढ़ आ रहे थे। वे केशवपुर पुल के समीप पहुंचे थे। इस दौरान प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह रोशन की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...