कौशाम्बी, जनवरी 2 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतेहपुर जिले के हरदासपुर गांव का 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र विश्व नाथ पाल किसानी करता था। उसकी ससुराल पइंसा के कैमा गांव में है। 30 दिसंबर को वह बाइक से ससुराल जा रहा था। सैनी इलाके में जानकीपुर के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। वहां शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.