जहानाबाद, मई 30 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- करायपरसुराय के युवक की पटना में सड़क हादसे में मौतदुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार नदौरा गांव निवासी स्वर्गीय रामानुज सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ लादेन शुक्रवार रात करीब 9 बजे अपाची मोटरसाइकिल से मंझियावा गांव एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बिथरा गांव के समीप सुलिस गेट के पास अचानक सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज और अंतिम क्षण घटना की सूचना मिलते ही परिजन म...