सड़क दुर्घटना में घायल मैरेज हाल के मैनेजर की मौत
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में सड़क दुर्घटना में घायल मैरेज हाल के मैनेजर की उपचार के दौरान मंगलवार की रात वाराणसी में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वे भतीजा और भाभी को वाराणसी छोड़ कर बाइक से घर लौट रहे थे। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 45 वर्षीय चंदन कुमार शहर के करतालपुर स्थित एक मैरेज हाल में मैनेजमेंट का कार्य देखते थे। इनकी मां कैंसर से पीड़ित है, वाराणसी में उपचार चल रहा है। चंदन सोमवार को अपनी भाभी और भतीजा को मां के पास देख-रेख के लिए छोड़ने गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज बाजार में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। हादसे में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.