बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 के आम्बेडकर चौक पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिं गांव निवासी नरेश मिस्त्री की 55 वर्षीया पत्नी लीला देवी की मौत ईलाज के दौरान पटना में हो गई । बीते 27 जनवरी को महिला चौक पर लगे ठेले से फल खरीद रही थी। इसी दौरान एक बाइक की चपेट में आ गयी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद, स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाने की दिशा में सार्थक पहल नहीं कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.