जमुई, अप्रैल 16 -- सोनो । निज संवाददाता मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल टोटो चालक की मौत उपचार के दौरान हो गई। मृतक टोटो चालक बटिया थाना के बारहाबांक गांव निवासी जगदीश यादव के 50 वर्षीय पुत्र बासुदेव यादव बताया गया है। मंगलवार रात घर लौटने के दौरान पैरा मटिहाना चौक के समीप एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन उसके टोटो में ठोकर मार कर फरार हो गया। ठोकर इतना जबरदस्त था कि टोटो सड़क पर पलट कर दुर्गतनाग्रस्त हो गई जिसमे टोटो चालक बासुदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिये एक निजी किलिनिक में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.