सड़क दुर्घटना में घायल चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगडि़या, अगस्त 15 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर ढाला के पास करीब 20 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल चालक की शुक्रवार को इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के मथुरापुर गांव निवासी गरीब ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र पप्पू ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पप्पू ठाकुर बेगूसराय जिले के कुरहा बारात लेकर गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान रहीमपुर ढाला के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। हाईयर सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.