मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी में पिछले महीने हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम मृतक के पुत्र की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी रमेशचंद्र सड़क दुर्घटना में 8 फरवरी को दुबारी चौकी के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के लिए लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...