सड़क दुर्घटना में घायल किसान की मौत, मुकदमा
बलिया, जुलाई 25 -- बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। रसड़ा कोतवाली के डेहरी निवासी सत्यप्रकाश भारती ने पुलिस को बताया है कि मेरे पिता श्रवण साईकिल से ट्यूबेल पर खेत मे पानी चलाने जा रहे थे। उसी समय मेरे गांव के सरकारी गोदाम के पास तेज रफ्तार से किसी अज्ञात मोटर साईकिल द्वारा उन्हें टक्कर मार दिया। निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रसड़ा पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डक्टर ने पिताजी को मऊ रेफर कर दिया। वहां के डाक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेन्टर से लिए रेफर कर दिए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.