सड़क दुर्घटना में घायल उपरी के मजदूर ने तोड़ा दम
भभुआ, जून 29 -- (दो की मौत में इनसेट) भभुआ। शहर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान रविवार की रात सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय राजेश राम रामगढ़ थाना क्षेत्र के उपरी गांव निवासी रामजगी राम का बेटा था। मौत के बाद परिवार के सदस्य शव को लेकर अपने गांव चले गए। लेकिन, इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के साथ शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आए ग्रामीणों ने बताया कि राजेश की कमाई से घर-परिवार का खर्च चलता था। यह भी पढ़ें- बहुआरा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.