भदोही, मई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अधिकारियों के साथ की। बैठक में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर वहां सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों को राहवीर योजना के तहत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जन-जन को जागरूक होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकने और जाम नियंत्रण पर बनी रणनीतिबैठक में चर्चा उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और कहा कि शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 50 प्रतिशत कमी लाने क...